गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले में फ्री फायर गेम खेलने से मना करने पर एक 12 वर्षीय किशोर ने कीट नाशक दवा को पी लिया। जिसके बाद वह अचेत हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना भोरे थाना क्षेत्र के कोरिया दीक्षित गांव का है।
भोरे थाना क्षेत्र के कोरिया दीक्षित गांव निवासी 12 वर्षीय शुभम कुमार पांचवी क्लास का छात्र है। शुभम को फ्री फायर गेम खेलने का लत-लग गया था। दिन भर वह मोबाइल लेकर बैठा रहता था। परिजनों ने बताया कि जब वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था तभी उसकी मां ने उसे डांट लगाई थी।
गेम खेलने से मना करने पर पी कीटनाशक
जिसके बाद वह नाराज होकर घर में रखे कीटनाशक दवा को पी लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। गंभीरावस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि स्कूल से आने के बाद वह फ्री फायर गेम खेलता रहता था।
वह खाना खाना पीना छोड़कर दिनभर मोबाइल में लगा रहता था। जिससे हमलोग परेशान थे। जिसके बाद उसकी मां ने मोबाइल देने से मना कर दिया और उसे दोबारा मोबाइल छूने पर पीटने की धमकी दी। जिससे बच्चा नाराज हो गया।
पिता ने एक दिन पहले फसल में डालने के लिए कीटनाशक लाकर रखा था। जिसे बच्चे ने खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। कीटनाशक खाने से बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।