बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगी
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के आंबेडकर भवन परिसर से डॉक्टर डॉ. सुनील कुमार रंजन ने रविदास चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ पिछले 15 दिनों तक विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में जाएगी।
इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को बढ़ावा देना और लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाना है। यात्रा के दौरान, संत रविदास के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला जाएगा। यह चेतना रथ यात्रा लोगों को जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करेगी।
अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया
इस रथ के माध्यम से लोगों को संत रविदास के समानता और भाईचारे के संदेश को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूक किया जाएगा। वहीं, डॉ. सुनील कुमार रंजन ने रथ के सारथी मनोज रंजन, रंजय कुमार, चंदन आंबेडकर और राजा पासवान को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर सुनील कुमार रंजन ने बताया कि रविदास चेतना रथ यात्रा का उद्देश्य है कि जिले के कोने-कोने में लोगों को गुरु रविदास जी के विचारों से अवगत कराया जाए और शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाया जाए। आगामी 25 फरवरी को जिलास्तरीय रविदास जयंती आशीर्वाद वाटिका गोपालगंज में मनाया जाएगा जिसमें हजारों लोग भाग लेंगे।