पारंपरिक गीत पर झूमे सभी
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा वीएम फील्ड के पास होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पारंपरिक गीतों के साथ होली मनाई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वयंसेवक द्वारा धूम धाम से होली मिलन समारोह मनाई गई। इस दौरान संघ के जिला संपर्क प्रमुख नीलमणी शाही व जिला व्यवस्था सह प्रमुख चंचल कुमार ने कहा कि सनातनी संस्कृति में त्योहारों का अपना एक पौराणिक महत्व होता है।
हमारे त्योहार अपने आप में प्रकृति की तमाम सुन्दरता को समेटे हुए होते हैं जो मनुष्य सहित तमाम प्राणियों में ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। इन्हीं त्योहारों में से होली का पर्व भी आता है जो मानव जीवन में आपसी भाईचारे का एहसास कराता है।