गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के बघौच पुल के पास स्थित नहर के किनारे पिछले दस दिन से एक अजगर घुम रहा है। इस अजगर को देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोग अपने बच्चों को नहर के पास नहीं जाने दे रहे हैं। साथ ही लोगो को यह भय सता रहा की कही ये अजगर लोगों पर हमला ना कर दे।
वन विभाग से अजगर को पकड़ने की अपील
स्थानीय लोगों ने बताया कि अजगर करीब 5 फीट से ज्यादा लंबा है और यह नहर के किनारे झाड़ियों में छिपा रहता है। कई बार लोगों ने इसे पानी पीते हुए देखा है। अजगर के दिखने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी सूचना दी थी। लेकिन वन विभाग की टीम की तरफ से अजगर को पकड़ने को अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को जल्द से जल्द अजगर को पकड़ना चाहिए। वरना अजगर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है। वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ही अजगर लोगों के लिए खतरा बन गया है।