मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सेवा केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश सह शोभायात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सब इंस्पेक्टर विकास कुमार बिट्टू, प्रवीण कुमार, सुनीता बहन आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर शिव ध्वज रोहण कार्यक्रम का उदघाटन किया।
इसके बाद शोभायात्रा जयप्रकाश चौक , बाजार रोड, नरइनिया मंदिर, हथुआ मोड, थाना मोड़ होते विभिन्न मार्गो से गुजरी। शिव शंकर ,लक्ष्मी नारायण, भारत माता की जीवंत व मनमोहक झांकी निकाली गई।
अंगवस्त्र देकर सोनार टोली चौक पर मैनेजर सोनी, वार्ड पार्षद सोनू सोनी द्वारा जुलुस को किया गया सम्मानित।
सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने बताया कि विश्व में बढ़ते अत्याचार को समाप्ति को लेकर परमपिता शिव इस धरा पर अवतरित हो चुके हैं।
वह दुनिया को स्वर्ग बना रहे हैं। इसलिए ईश्वरीय विश्वविद्यालय नर से नारायण तथा नारी से लक्ष्मी बनाने का सरल ढंग से नि:शुल्क शिक्षा दे रहा हैं।
कलश यात्रा में ब्रह्मा कुमार एवं ब्रम्हाकुमारियों ने “जागो जागो हे इंसान भारत में आए शिव भगवान। कलयुग जाने वाला है, सतयुग आने वाला है “। एक दो एक दो ,बीड़ी सिगरेट फेंक दो। जब छोड़ेंगे पांच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार आदि नारा लगाया गया।
मौके पर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन,अंगूर बहन, बीके कांति बहन, रूबी बहन, उर्मिला बहन, अनीता बहन,स्नेहा बहन, विनोद भाई टुनटुन भाई, सुरेश भाई, ललित भाई, इंद्रजीत भाई, सतीश भाई, सूबेदार सुरेश भाई आदि थे।