मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर रविवार को 15वां वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनंजय यादव,सेवा केंद्र की प्रभारी बीके सुनीता बहन,अंगूर बहन ,कान्ति बहन,हथुआ बीडीओ राकेश कुमार सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने कहा कि जब हम अपनी दिनचर्या को पूरी ईमानदारी से निभाने लगते हैं तो भगवान से योग अपने आप बढ़ने लगता है क्योंकि उससे योग का आधार है| स्वयं के साथ जुड़ी हुई आत्माओं को अपने मन, वचन, व कर्म से सुख पहुंचाना है ।आपकी खुशी आपके हाथों में है,जिसे कोई नहीं छीन सकता। गोपालगंज सेवा केंद्र की प्रभारी बीके अंगूर बहन ने कहा कि इच्छा पूरी नहीं होती है तो क्रोध बढ़ता है और इच्छा पूरी होती है तो लोभ बढ़ता है|
इसलिए जीवन की हर स्थिति में धैर्य बना कर रखना चाहिए। नगर परिषद उपाध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि यह संस्था अपने आप में एक अनोखा है| इसके द्वारा नि:स्वार्थ भाव से जन- जन तक ईश्वर का संदेश पहुंचाया जा रहा है।बीके अनिता बहन ने कहा कि सेवा केंद्र की स्थापना आज से 15 वर्ष पूर्व की गई थी। दुनिया के 145 देशों में सेवा केंद्र के द्वारा विश्व को एक नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य माधुरी यादव, ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन,उर्मिला बहन, रूबी बहन खुशबू बहन, कांति बहन, अनीता बहन, उर्मिला,डॉ ऐके शर्मा,डॉ प्रो. उमेश यादव,फुलझड़ी माता,कौशल्या माता,विनोद भाई, टुनटुन भाई, भोला भाई, राजकुमार भाई,सुबेदार मेजर सुरेश भाई आदि थे|