मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मां दुर्गा सेवा समिति मीरगंज के तत्वाधान में 22 मार्च से शुरू होने वाले श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को मीरगंज शहर में प्रभात फेरी निकाली गई।
समिति के सदस्य अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में शहर के सब्जी मंडी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर शहर का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हो गया।
संयोजक मुरारी लाल पोद्दार ने बताया कि 22 मार्च को कलश सह शोभायात्रा के साथ श्री शत चंडी महायज्ञ शुरू हो रहा है जिसमें प्रतिदिन वेदों का पाठ किया जाएगा।महायज्ञ को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें लोगों महायज्ञ की रूप रेखा के बारे में बताया गया|
इसमें मानस कोकिला विजय लक्ष्मी व मानस मर्मज्ञ नीलम शास्त्री का प्रवचन कार्यक्रम होगा| प्रभात फेरी अशोक कुमार गुप्ता पिंटू कुमार, बच्चा बाबू, टुन्ना पूरी,मिथिलेश तिवारी,संतोष केसरी, महाजन केसरी,ठाकुर प्रसाद,उदय प्रसाद आदि थे।