प्राप्त राशि पंचायत के विकास में होगी खर्च
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: सदर प्रखंड के कोंहवा गांव में प्लास्टिक अपशिष्ट पदार्थ के रिसाइकिलिंग के लिए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई की शुरुआत हो चुका है।
प्रबंधन इकाई आज से शुरू हो गया जिसमें कूड़े से निकले प्लास्टिक का प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के माध्यम से रिसाइकिल कर उसे बेचा जायेगा। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी, एसडीएम सदर बीडीओ संजीव कुमार ने शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया। मौजूद कर्मियों और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि कूड़ा से निकलने वाले प्लास्टिक को अब रिसाइकिल कर उसे बेचा जायेगा। जिससे प्राप्त राशि पंचायत के विकास में खर्च की जायेगी। सभी प्रखण्ड मुख्यालय के पास प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई खोलना है। इसके तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड के कोंहवा में उद्घाटन किया गया।
इसमें 3 तरह की मशीन लगी हैं। पहली मशीन से प्लास्टिक से धूल मिट्टी हटाया जाएगा। दूसरी मशीन से इसे काटकर छोटा किया जाएगा। तीसरी मशीन से इसे कंप्रैस कर कम थिकनेस में बनाया जाएगा। जिसे अन्य उद्योग को बेचा जायेगा डीएम ने बताया कि बहुत जल्द सभी प्रखंड मुख्यालयों के पास इसका निर्माण किया जायेगा।