उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: सांखे खास स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंगलवार की रात जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध लोक गायक गोलू राजा व अनुपमा यादव के भोजपुरी गीतों पर रात भर लोग झूमते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गायक विजय दास अनमोल के गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा और गणेश वंदना गणपति देवता के भेजतानी नेवता अर्जी लगाई हो आईआईआई बाबा रऊआ के बोलाई हो से की गई। उसके बाद आरा से आए गायक गोलू राजा और गोरखपुर की गायक अनुपमा यादव के जुगलबंदी गीतों अमवा लगवला पिया हो महुआ लगवल काहे ना लगवल पिया हो निमिया के गछिया, निमिया के डाढ़ी मैया झुलेली झुलनवा, तहरा मोहब्बत में जिंदगी हैरान हो गईल, हीरोइन हो हीरोइन, जात बानी हम नईहर राजा संभार धईल सारा धन खा जईह आरा के हवेली पर आ जईह, हमरा प्यार के बदला में का देहले बाड़ा हो, खाई आपना मरदा के कमाई लजाई काहे सहित कई गीतों पर श्रोता पूरी रात झूमते रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंच उद्घोषक अरशद राज और मोहम्मद फारुख के द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सीतामढ़ी के बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक मुकेश कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, गोपालगंज राजद विधानसभा प्रत्याशी मोहन गुप्ता, प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, समाजसेवी रमेश यादव, राजद नेता सुरेश यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।