उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना परिसर में होली व शब ए बारात पर्व को लेकर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने लोगों को होली व शब ए बारात पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया।
इस दौरान मीरगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कोई भी धर्म दूसरे धर्म या धर्म के व्यक्ति का अपमान करने के लिए नहीं कहता है। हर धर्म और संप्रदाय के सभी लोग अपने अपने धर्म के अनुसार पर्व त्योहारों को मनाते हैं। होली जहां एक तरफ उत्साह का त्यौहार है। वही शब ए बरात पर लोग अपने पूर्वजों को याद करने का पर्व हैं। होलिका दहन व शब ए बरात पर्व के समय में टकराव होने पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।दौरान शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
बीडीओ मनोज कुमार पंडित ने कहा कि सभी धर्म एक दूसरे का सम्मान करने का संदेश देते हैं।ऐसे में सभी गणमान्य तथा आम जनमानस होली व शब ए बरात पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने के लिए लोगों को अपील करें। पर्व त्यौहार को लेकर प्रशासन द्वारा डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि पर्व के दौरान डीजे और आर्केस्ट्रा का उपयोग करते पाया गया तो संचालकों के साथ साथ अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर सीओ रवीश कुमार, उपप्रमुख श्रीकृष्ण सिंह कुशवाहा, मुखिया मो. नजीर आलम, संतोष कुमार गुप्ता, अकलु चौधरी, प्रमोद मांझी, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, कामेश्वर प्रसाद, अजय कुमार, सरपंच सोहराब आलम आदि उपस्थित थे।