गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: रक्त की जब जरूरत जब मरीज को होती है, तब अगर व्यवस्था नहीं हो पाती है तो चारों ओर अंधेरा नजर आता है। तब लगता है कि कोई तो मददगार खड़ा हो रक्तदान करने के लिए। ऐसे में सदर अस्पताल में भर्ती एक महिला को खून की आवश्यकता थी। तब महिला के अपने रिश्तेदार एवं मित्रों को बात बताया लेकिन कोई भी इन दिनों शहर में कोरोना कहार को देखते हुए रक्तदान करने के लिए सामने नहीं आए। ना ही परिवार का कोई सदस्य रक्त देने की स्थिति था और जो था वह मौजूद नहीं था। इसे लेकर परिजन सुबह से ही काफी परेशान थे।
इसकी जानकारी जैसे ही विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के श्री राम रक्त वीर सहयोग समिति को मिली| उन्होने माझा प्रखंड प्रमुख पंकज रजक से इस बारे मे बातचीत की| जिसके बाद पंकज ने महिला की जिंदगी बचाने के लिए कदम आगे बढ़ाया और रक्तदान किया। इस महादान से उस जरूरतमंद की जान बच गई। साथ ही परिजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस कोरोना काल में इस सहृदयता को लेकर जगह-जगह पर चर्चा है
बता दे की श्री राम रक्त वीर सहयोग समिति के द्वारा एक रक्त वीर ने आगे बढ़कर रक्तदान किया हैं| ‘ओ’ पॉजिटिव रक्त गोपालगंज और सीवान दोनों ही जगह उपलब्ध नहीं था सुबह से ही रक्त समूह वाले व्यक्ति को ढूंढा जा रहा था| जैसे ही पंकज रजक जी को यह बात पता चला तो तुरंत सदर अस्पताल में आकर अपना पहला रक्तदान किया| पंकज कहते है की रक्तदान से बढ़कर दुनियां में कोई दान नहीं है। रक्त की एक बूंद लोगों को नया जीवन दे सकती है। इसका मोल कभी चुकाया नहीं जा सकता। सभी को आगे बढ़ रक्तदान करना चाहिए|
वही संगठन के जिला प्रमुख सत्यम सत्यम द्विवेदी ने बताया की विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन कि इकाई के श्री राम रक्त वीर सहयोग समिति समय-समय पर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवाता है| साथ ही कई सामाजिक कार्यो को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान लाल बाबू गुप्ता जी के मार्गदर्शन में किया जाता है| संगठन का मुख्य उदेश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को सहयोग करना है|
मौके पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के जिला प्रमुख सत्यम द्विवेदी, ज़िला संयोजक विनोद यादव जिला सेवा प्रमुख चुनमून तिवारी, सुंदर कुमार सुंदरम, पुनीत राज, साहिल आदि उपस्थित थे|