उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के जमसड़ में छापेमारी कर टुनी देवी हत्याकांड मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया| बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष सुबास कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के जमसड़ हाता गांव में 18 अगस्त की रात गांव के टुनी देवी की गोली मारकर किए गए हत्याकांड मामले का फरार एक आरोपित जमसड़ बाजार में खुलेआम घुम रहा है। उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धनु पटेल है जो जमसड़ हाता का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद गुरुवार की सुबह न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके पूर्व पुलिस ने तीन और आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसके पूर्व में गिरफ्तार हुए आरोपितों की पहचान धनु पटेल की मां सुंदरपति देवी, पिता विद्यानंद पटेल और भाई सूरज कुमार के रूप में की गई है। मामले में मृतक टुनी देवी के घायल पति शंभू प्रसाद के द्वारा 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई थी। जिसमें से चार नामजद और 10 अज्ञात आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के जमसड़ हाता गांव में बीते 18 अगस्त की रात शंभू प्रसाद अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान के पिस्टल और धारदार हथियार से लैस पहुंचे डेढ़ दर्जन आरोपित उनसे गाली-गलौज करने लगे। वहीं विरोध करने पर शंभू प्रसाद की पिटाई शुरू कर दी गई। बीच बचाव में आई उनकी पत्नी टुनी देवी, भाई राजू पटेल और मुकेश पटेल को गोली मार दी गई थी।
जबकि चार अन्य लोगों को भी धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घटना के दौरान गोली लगने से 55 वर्षीय महिला टुनी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।