गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मांझागढ़ थाना क्षेत्र के लहलादपुर गांव में घर के दरवाजे पर एसबीआई के कैशियर की नामजद बदमाशों ने गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान लहलादपुर गांव निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ यादव के 28 वर्षीय बेटा रविंदर यादव के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मची है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
सभी आरोपी मौके से हुए फरार
मृतक रविंद्र यादव के परिवार और दूसरे गांव के निवासी नामजदों के बीच पहले से आपसी रंजिश चल रहा था। जिसको लेकर घटना को अंजाम देने के बात कही जा रही है। इस संदर्भ में मृतक के भतीजा पंकज कुमार ने दूसरे गांव के आरोपी दो मोटरसाइकिल पर छः की संख्या में पहुंचे थे।
एक महिला ने उसे घर से बाहर दरवाजे पर बुलाई। तभी बाइक सवार लोगो ने ताबड़तोड फायरिंग कर दिया। तीन चार गोली उनके सिर पर मार दिया और मौके से फरार हो गए।
ड्यूटी करनी थी ज्वाइन
परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया की वह फुलवरिया प्रखंड के कोयलादेवा गांव स्थित एसबीआई के उप शाखा में बतौर कैशियर के पोस्ट पर वर्ष 2014 से तैनात था।
तीन दिन पहले उन्होंने अपने भतीजी की शादी कर कन्यादान दिया था। आज भतीजी की विदाई हुई थी। कल से ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था। इसी बीच आरोपियों ने उसे गोली मार कर उनका हत्या कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई पूर्व बीडीसी थे पिता राजस्व कर्मचारी थे। मृतक के तीन बच्चे है।