उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: पत्नी मुन्नी देवी को लुहसी स्थित घर पर मंगलवार की देर शाम जिस समय उसका पति राकेश गुप्ता बुलाने के लिए गया था। उस समय महिला मुन्नी देवी अपने और अपने बच्चों के लिए खाना बना रही थी। अपने पति के बार-बार मनाने पर पत्नी मुन्नी देवी चलते चूल्हे पर ही खाना छोड़कर अपने पति के साथ बड़वा धाम स्थित पति के बनाए घर पर चली गई। जहां उसकी उसके पति द्वारा गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया गया।
बड़वा धाम आश्रम जाने से पहले मुन्नी देवी अपने 9 वर्षीय बेटी संध्या कुमारी को खाना पकाकर अपने छह वर्षीय छोटे बेटे अनमोल और आठ वर्षीय बेटी पूजा कुमारी को खिलाने के लिए कह कर चली गई थी। इन बच्चों को क्या पता था कि अब इसकी मां का इनके सर पर से हमेशा के लिए साया उठने वाला है। उनकी मां उनसे हमेशा के लिए जुदा होने वाली है।
घटना के बाद तीनों बच्चे अपने आप को अनाथ महसूस कर रहे हैं और अपने पैतृक घर पर मायूस पड़े हुए हैं। उन्हें अब यह समझ में नहीं आ रहा है कि अब वह किसके सहारे अपना दिन गुजारेंगे। वैसे घर पर रह रहे उनके चाचा-चाची उनका ढाढस बढ़ा रहे हैं।