मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर परिषद मीरगंज के वार्ड संख्या चार में हथुआ मोड़ का दक्षिणी भाग आता है| इस वार्ड में बुनियादी सुविधाएं लोगों को नहीं मिली है| वार्ड के लोगों को जलनिकासी की सुविधा नहीं है हालांकि नालियों का निर्माण किया जा रहा है। वार्ड के लोगों को चकाचक सड़कें व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं। वार्ड में कई समस्याएं हैं जिनसे निपटने के लिए स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा प्रयास किया गया है। वार्ड पार्षद का दावा है कि उपलब्ध राशि के हिसाब से विकास कार्य कराए गए है। कुछ योजनाएं स्वीकृत है जिसपर काम शुरू होना है|
जब हमने वार्ड में उपलब्ध सुविधाओं का हाल जाना तो हर कई समस्याएं दिखी। शहरी सुविधाएं न मिलने से यहां के नागरिक गांव जैसे हालत में रहने को मजबूर हैं। वार्ड की समस्याएं मुंह बाए हुए है। वार्ड में न तो सड़क ठीक है और न ही पेयजल की समुचित व्यवस्था है। नल जल योजना के तहत लगे पाइप फट गए है जिससे आपूर्ति बाधित है। पेयजल के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंप खराब है।
लोगों को सरकारी चापाकल से कोई फायदा नहीं है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पिछले एक नालियों के स्लैब टूटे है तो क्यों नहीं बना है। वार्ड में जल निकासी व्यवस्था का उचित प्रबंध नहीं है। सफाई न होने से नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप शाम में बढ़ जाता है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
बोले नागरिक –
वार्ड में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है। जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है। नाली की व्यवस्था ठीक कराई जाए।
पिंटू कुमार, वार्ड चार
वार्ड में जो समस्याएं है उसके निराकरण के लिए प्रयास किया जा रहा है। नियमित साफ-सफाई कराए जाने पर जोर है। सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में अधिकारियों से बात की गई है।
मिथिलेश तिवारी , वार्ड पार्षद,वार्ड संख्या चार
वार्ड की स्थिति पर एक नजर:
आबादी- 2021
कुल वोटर – 1363
महिला- 523
पुरुष – 693
वार्ड की समस्याओं को जल्द ही दूर की जाएगी। पार्षद से इस बारे में प्रस्ताव मांगा गया है। रही बात जलनिकासी की तो इसके लिए नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।
डॉ अजीत कुमार शर्मा,
ईओ मीरगंज नगर परिषद