गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगुराहा गांव के पास अपने होटल में दूध गर्म कर रहे एक व्यक्ति के शरीर पर अचानक खौलता हुआ दूध गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।
झुलसे अवस्था मे उसे तत्तकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने इलाज कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गर्म दूध से झुलसे व्यक्ति की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगुरहां गांव निवासी लालजी साह के बेटा सुरेंद्र साह के रूप में की गई।
मिठाई बनाने की कर रहा था तैयारी
मिली जानकारी अनुसार मंगुराहां गांव निवासी लालजी साह के 50 वर्षीय बेटा सुरेंद्र साह अपने होटल पर मिठाई बनाने के लिए दूध गर्म कर रहा था। दूध खौल रहा था तभी उसे खांसी होने लगी, जिसके बाद उसका हाथ अचानक दूध भरे बर्तन पर चला गया, जिससे बर्तन में भरा खौलता दूध सुरेंद्र साह के शरीर पर गिर गया। दूध गिरते ही वह बुरी तरह से झुलस गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने उसे तत्तकाल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल पहुंचे व्यक्ति को डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार की गई, लेकिन स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया।