उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय एक किशोरी के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया है। घटना रविवार की देर रात की है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय किशोरी के परिजन रविवार की देर रात छठ महापर्व को लेकर गांव के छठ घाट पर गए हुए थे। इस दौरान देर रात पड़ोस के ही एक अधेड ने सात वर्षीय किशोरी को जबरन घर के पीछे खेत में ले जाकर किशोरी का हाथ पैर को रस्सी बांध दिया। वहीं आंख पर पट्टी बांधने के बाद किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर अधेड़ ने किशोरी की पिटाई भी की।
दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को छोड़ कर फरार हो गया। देर रात छठ घाट से किशोरी के घरवाले जब घर पर पहुंचे तो किशोरी को नहीं पाकर उसकी तलाश शुरू की। काफी देर के बाद किशोरी को घर के पीछे खेत की तरफ से आते देखा। किशोरी को खून से लथपथ देखकर उसकी मां ने पूछताछ तो किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अधेड को पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अधेड़ की पहचान थाना क्षेत्र के घोड़ाघाट गांव के सत्येंद्र प्रसाद के रूप में की गई है। किशोरी की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। मामले में पीड़ित किशोरी की मां के आवेदन पर प्राथमिकी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार के दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।