गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाने के तुरहा टोली कोरड़ गांव में ट्रैक्टर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक झखड़ साह था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।
घटना का संबंध हमें बताया जा रहा है कि अधेड़ अपने घर से दवा की खरीदारी करने के लिए बाजार पर जा रहा था। इस बीच एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों को हादसे की जानकारी दी गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद जब शव मृतक के दरवाजे पर पहुंचा तो परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उसके दरवाजे पर जुट गई थी।