गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित एक वर्क्स शॉप पर ट्रैक्टर बनाने के दौरान उसका एक्स्सेल ब्लास्ट हो गया। जिससे एक मिस्त्री समेत दो लोग झुलस गए। मिस्त्री की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से झुलसे मिस्त्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसक इलाज चल रहा है। झुलसे लोगों में मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव निवासी राम कृपाल यादव का पुत्र संतोष यादव व सिधवलिया थाना क्षेत्र के कुतलीपुर गांव निवासी जल्लील मियां कें बेटा सलीम मियां शामिल हैं।
घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड स्थित एक वार्कशॉप में ट्रैक्टर मिस्त्री संतोष यादव बिगड़ी हुई ट्रैक्टर को खोल कर उसे मरमत कर रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर के पार्ट्स एक्सेल अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लॉस्ट होते ही मौके पर अफरा तफरी का महौल कायम हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद मिस्त्री संतोष यादव इस हादसे का शिकार होकर बुरी तरह झजबकि उसके साथ काम कर रहे सलीम मियां भी इस हादसे में मामूली रूप से झुलस गया हालांकि सलीम की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
जबकि संतोष की स्थिति काफी गंभीर हो गई। मौके पर मौजुद लोगो द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों के देख रेख में उसका इलाज चल रहा है।