गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मधु सरेया गांव के वार्ड में पांच स्थित एक झोपड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घटना में दो झोपड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई। साथ ही घर में सो रही एक लकवा से ग्रसित एक वृद्ध महिला की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि घर में रखी दो बकरियों के आलावा गहने और कपड़े जलकर राख हो गए।
फिलहाल इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शुरू कर दी है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतका की पहचाना स्व. हीरा राम की 72 वर्षीय पत्नी झुना देवी के रूप में की गई। घटना के संदर्भ में मृत महिला की पोती ने बताया कि वह देर रात अपनी दादी के साथ सो रही थी। इसी बीच तार जलने लगी और गल कर गिरने लगा।
इस बीच धीरे-धीरे आग फैलने लगी। किसी तरह झोपड़ी से निकल कर बाहर निकले और अपने परिजनो को बुलाने के लिए दूसरे घर पर गई थी। इसी बीच आज विकराल रूप ले लिया।स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे स्थानीय लोगो ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे बढ़ती जा रही थी। इस बीच आग की लपटों ने पास के एक घर को अपने आगोश में ले लिया। जिससे पास के एक झोपड़ी नुमा घर भी धू धू कर जलने लगा।
स्थानीय लोगो ने मांझागढ़ थाना को इसकी सूचना दी। थाना ने तत्काल फायरविग्रेड को सुचित कर मौके पर पहुंची। लेकिन आग अपने रौद्र रूप ले रखा था। हालांकि फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाई।