- नकली पिस्टल जब्त
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: सोशल मीडिया पर एक युवक का नकली हथियार के साथ वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हथियार भी बरामद किया।
गिरफ्तार युवक की पहचान माझागढ थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव निवासी रामजी यादव के पुत्र प्रिंस यादव (19) के रूप में हुई है।
ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल था
सोशल मीडिया पर एक युवक ने हथियार के साथ रील्स बनाकर अपलोड कर दिया। वीडियो की जांच में पुलिस जुट गई। साथ ही उसके हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने जांच के दौरान हथियार नकली पाया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ युवक का वीडियो पोस्ट किया गया था। जिसकी शिकायत स्थानीय ग्रामीणों ने की। जांच के बाद पिस्टल नकली पाया गया। सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल लहराने के आरोप में प्रिंस यादव को हिरासत में लिया गया और नकली पिस्टल बरामद किया गया।
उन्होंने बताया की जांच के क्रम में पाया गया की प्रिंस यादव के इस कृत से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना है। एतिहात तौर पर प्रिंस यादव को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के यहां से बॉन्ड डाउन कराया गया है।