उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: बिहार की महागठबंधन की सरकार ए टू जेड की सरकार है| ए टू जेड की पार्टी है| ए टू जेड के गठबंधन के लोग हैं|महागठबंधन सबका ख्याल रखता है| उक्त बातें सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रखंड के छोटका सांखे के खेल मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के चुनाव प्रचार के दौरान कही|
इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा महा झूठा पार्टी है|भाजपा के लोग कहते हैं कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है परंतु बिहार में ढंग का एक नेता भी नहीं है|
भाजपा के लोगों ने जितना सदस्य बनाया उतने लोग तो वोट भी नहीं देते है |उन्होंने कहा कि गोपालगंज मेरा घर है मेरा ननिहाल है| गोपालगंज के लोगों का मुझे भरपूर सहयोग मिलता रहा है|यदि गोपालगंज के लोगों का सहयोग नहीं मिलता तो आज जहां हम लोग हैं वहां नहीं रहते| गोपालगंज पूरे विश्व में जाना जाता है और पूरे विश्व के लोग जानते हैं कि लालू यादव का घर गोपालगंज में है | पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने के बाद थावे भवानी और का दर्शन करने और अपने दादी की प्रतिमा का आशीर्वाद लेने आया था|
उन्होंने कहा कि गोपालगंज में ट्रामा सेंटर और मेडिकल कॉलेज का निर्धारित समय पर निर्माण पूरा किया जाएगा | मात्र 2 महीने में स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्था बदल गई|उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हिंदू और मुस्लिम के नाम पर लड़ा रही थी देश में जहां भी मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में भाजपा थी वहां विधायकों की खरीदारी कर सरकार बना रही थी जिसके बाद लालू और नीतीश ने एक साथ मिलकर भाजपा को का ही सफाया कर दिया |
भाजपा जब-जब हारती है तो मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम पाकिस्तान और कश्मीर करवाती है| उन्होंने कहा कि भाजपा अमीर में से सबसे अमीर अमीर में से भी सबसे अमीर और उन अमीरों में भी सबसे अमीर लोगों की पार्टी है| भाजपा अल्पसंख्यकों को भी आपस में लड़ा कर गुमराह करती है परंतु गोपालगंज के लोग बहुत ही होशियार हैं | वह भाजपा के चक्कर में आने वाले नहीं हैं| भाजपा प्रयास कर रही थी कि हिंदू और मुसलमान हो जाए हम लोग शांति अमन चैन चाहते हैं| हमारी पार्टी दंगा फसाद नहीं जाती है|
मुख्यमंत्री जी का पहली नजर होता है अगर कोई दंगाई आ जाए कोई गलत काम हो जाए तो तुरंत धरपकड़ होता है| लालू यादव वृद्ध हो गए लेकिन आज तक भाजपा के सामने झुके नहीं| उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब बिहार में राज और नीतीश की सरकार बन रही थी उस दिन भी भाजपा लालू यादव के घर पर छापा डलवा रही थी हमारी सरकार दवाई पढ़ाई सिंचाई और कार्यवाही वाली सरकार है |जबकि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को केवल गुमराह करने का काम करती है| असल मुद्दा है गरीबी व बेरोजगारी को खत्म करना करना|
सभा को पूर्व केंदीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ऊर्फ ललन सिंह, राजद के प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि ने भी सम्बोधित किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष सह विधायक राजेश कुशवाहा व संचालन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने किया| मौके पर सूबे के कानून मंत्री शमीम अहमद,पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, रितु जयसवाल,सांसद डॉ अलोक कुमार सुमन आदि थे |