मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: अयोध्या जाने वाली लव कुश रथ यात्रा बुधवार की देर शाम मीरगंज पहुंची। जहां भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर के औघड़दानी शिव मंदिर परिसर में लवकुश रथ यात्रा रात्रि विश्राम के लिए रुकी। गुरुवार की सुबह रथ को रवाना किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी, ब्रह्मा जी प्रसाद,अशोक कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया
इस अवसर पर रथ यात्रा अभियान के संयोजक जेपी वर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही सबके सिया, सबके राम, जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाए गए। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज समूचा भारत गौरवान्वित हो रहा है कि पांच सौ वर्षों के बाद प्रभु श्रीराम अपने स्थान पर विराजमान होंगे।
उन्होंने कहा कि 2 जनवरी से शुरू हुई इस यात्रा को पूरे बिहार में जाना है जहां लोगों में जन जागरूकता लाना है। मौके पर बच्चा बाबू,अजय पांडेय,मुन्ना पांडेय,सुबोध कुमार श्रीवास्तव, ब्रह्मा जी प्रसाद,ऋषि वासु आदि थे।