पति को छोड़ बॉयफ्रेंड के पास लौटी थी युवती
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में आज गुरुवार को एक प्रेमी-प्रेमिका का कमरे में शव मिला है। युवती का शव पंखे से लटका था, जबकि युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा मिला है। युवक की गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है। युवक की पहचान मंटू कुमार(25) और पुष्पा कुमारी (22) के रूप में की गई है। दोनों कल्याणपुर गांव के ही रहने वाले थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंटू सिंह और पड़ोस की लड़की पुष्पा कुमारी के बीच पिछले 3 सालों से अफेयर चल रहा था। 2021 में दोनों घर छोड़ एक साथ भाग गए थे, लेकिन परिजनों के दबाव में दोनों वापस लौटे थे।
इसके बाद 2022 में पुष्पा की शादी उसके परिजनों ने कर दी थी। हालांकि, दिसंबर 2023 में पुष्पा अपने पति को छोड़कर मायके आई और बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी।
प्रेमी पर केस कर भेजवाया जेल
मंटू के साथ पुष्पा दुबारा भागी तो दोनों लखनऊ में रहने लगे। लखनऊ में मंटू के पिता ठेकेदारी करते है।इस घटना की घटना की जानकारी मंटू के परिजनों को मिली तो मंटू की शादी कहीं और करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मंटू अपने प्रेमिका पुष्पा को लेकर वापस अपने घर लौटा। इस दौरान पुष्पा को जानकारी मिली कि मंटू की शादी कहीं और हो रही है।
इससे परेशान होकर प्रेमिका ने अपने प्रेमी और उसके परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुष्पा ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद महिला थाना की पुलिस ने मंटू को गिरफ्तार कर भेज दिया था।
जेल से लौटने के अगले दिन मिला शव
बुधवार को मंटू सिंह जेल से बाहर निकला और प्रेमिका के पास पहुंचा। गुरुवार सुबह मंटू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन कमरे में झांक कर देखा। कमरे में पंखे से लटका पुष्पा का शव दिखा। जबकि पलंग के नीचे ही खून से लथपथ मंटू का शव पड़ा था।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। भोरे थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने ने हत्या की आशंका जताई है।
गंभीरता से की जा रही मामले की जांच
मंटू के परिजनों ने पुष्पा के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात बताया कि SIT का गठन किया गया है। SIT पूरे मामले की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करेगी।