- 29 अप्रैल को जारी होगी सूचना
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज जिलाधिकारी मो मकसूद आलम ने प्रेसवार्ता कर बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा के साथ पूरे भारत में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया है। गोपालगंज जिले में 29 अप्रैल को सूचना जारी की जाएगी। नाम देने और पत्र दाखिल करने के लिए 6 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
वहीं समीक्षा 7 मई को होगी और 9 मई तक सभी उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे और 25 मई को मतदान होगा। इसके बाद 4 जून को मतगणना की जाएगी और 6 जून को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि गोपालगंज में छठे चरण में मतदान होंगे। विधानसभा के अनुसार सहायक निर्वाचित पदाधिकारी बनाए गए है। इसमें सदर अनुमंडल में भूमि सुधार और उप समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी। वहीं हथुआ अनुमंडल में भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारी शामिल है।
चुनाव में कुल 20 लाख 10 हजार 682 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें बैकुंठपुर विधानसभा में 171115 महिला, 164611 पुरुष और अन्य 11 लोग है। बरौली में 159670 पुरुष, 255207 महिला अन्य 15 लोग है। गोपालगंज विधानसभा में 173929 पुरुष, 170954 महिला अन्य 7 लोग है। भोरे विधानसभा में 183726 पुरुष, महिला 178752 अन्य 13 कुल लोग है।
हथुआ विधानसभा में पुरुष 162882, महिला 157988 और अन्य 7 लोग है। कुचायकोट विधानसभा में पुरूष 169311, महिला 162457 और अन्य 27 लोग है। मतदान के लिए जिला में 2005 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि 245 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 कंपनी की मांग की जाएगी।