- मीरगंज के सेवा केंद्र पर सजाई गई जीवंत झांकी ।
मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मीरगंज स्थित सेवा केंद्र पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। झांकी का उद्घाटन मीरगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद, पुलिस पदाधिकारी जोगिंदर सिंह,उर्मिला बहन, बिनोद भाई, वार्ड पार्षद रघुवर पंडित आदि ने दीप प्रज्वलित की।
झांकी में दुर्गा के रूप में प्रियंका बहन, सरस्वती के रूप में नंदनी बहन,लक्ष्मी के रूप में काजल बहन,भारत माता के रूप अनन्ता बहन, ज्ञान गंगा के रूप में रिंकी बहन, गणेश के रूप गुड़िया बहन तथा कार्तिक के रूप निकी बहन ने अपनी भूमिका निभायी।
सेवा केंद्र की प्रभारी सुनीता बहन ने कहा कि नवरात्र का त्यौहार याद दिलाता है कि हर आत्मा अपने अंदर के असुरों को समाप्त करके दैवीय संस्कार को धारण करें। पवित्रता, प्रेम ,शांति, खुशी यह सब दैवीय संस्कार हैं और काम, क्रोध ,लोभ, मोह, अहंकार ये सब आसुरी संस्कार है। दोनों ही हर आत्मा में है।
इसलिए आसुरी संस्कारों पर विजय भी हमे स्वयं ही प्राप्त करनी होगी।कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार विनोद भाई ने किया। उन्होंने कहा कि देवियों की मूर्तियों के अस्त्र- शस्त्र दिखाते हैं,वे हमारी ज्ञान की शक्तियों के प्रतीक है। नवरात्रि में सकारात्मक सोच है आत्मविश्वास का आधार है।
इसलिए परिस्थिति कितनी भी बुरी हो अच्छी सोच कभी नहीं छोड़नी चाहिए। मौके पर उर्मिला बहन,बेबी बहन,विनोद भाई, टुनटुन भाई,सतीश भाई,डॉ आशा माता,उर्मिला माता,बिमला माता,सरोज माता ,आरती माता, तारा माता,केदार भाई, नन्दकिशोर भाई आदि थे।