मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले में आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव को लेकर बच्चे, युवा और बुजुर्गों में उत्साह चरम पर है। जिसको लेकर आज रविवार को मीरगंज शहर में लायंस क्लब के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया| इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया|
यात्रा शहर के जयप्रकाश चौक से निकल कर बाजार रोड, राजेंद्र चौक, मरछिया देवी चौक पर जाकर समाप्त हो गया| इसमें हर लोगों के हाथ में तिरंगा लहरा रहा था| लोग देश भक्ति में डूबे हुए थे| सब लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे| लायंस क्लब के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि समूचा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है|
देश आजादी का 75 वा साल पूरे जोश के साथ मना रहा है। ऐसे में क्लब ने यह निर्णय लिया कि लोगों में देश भक्ति का जोश डालने के लिए तिरंगा यात्रा जरूरी है| मौके पर ज्योति भूषण, प्रफुल्ल विशाल चंद, धनंजय यादव, मिथिलेश तिवारी, मनोज कुमार, अनुज कुमार, रवि केसरी,निखिल गुप्ता, राजेश कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि थे |