मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर स्थित हरखौली रेलवे फाटक के अचानक टूट जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रेलवे फाटक के क्षतिग्रस्त हिस्सा को करीब डेढ़ घंटे बाद ठीक किया जा सका। करीब डेढ़ घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। जिसे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। रेल कर्मियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब 1.30 बजे हरखौली रेलवे फाटक को बंद किया जा रहा था। इस दौरान अचानक फाटक टूट गया।
जिसके कारण दोनों साइड वाहनों की कतार लग गई। बाद में फाटक को ऊपर कर सैफ्टी चेन से यातायात को सुचारू किया।
डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
हरखौली रेलवे फाटक के टूटने के बाद सिग्नल डिपार्टमेंट की ओर से फाटक को सही करने का काम शुरू किया गया। गुरुवार को सिग्नल डिपार्टमेंट की ओर से आए लोगों ने फाटक को खोल कर सही करने का काम शुरू किया।
इस दौरान रेलवे फाटक को नीचे रख खोल कर सही किया जा रहा था। इस कारण एहतियात के तौर पर यातायात को रोका गया था। करीब 3 बजे रेलवे फाटक ऊपर नहीं हो रहा था, जिसके कारण फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में मौके पर मौजूद सिग्नल डिपार्टमेंट के लोगों ने फाटक को हाथों से ऊंचा कर यातायात को सुचारू करवाया।