- 51 हजार कन्या जलभरी में होगी शामिल
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के खुटवनिया गांव में आठ मार्च को होने वाले हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय महारुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।
इस यज्ञ में कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संतों का आगमन होने वाला है। साथ ही 51000 कन्याओं द्वारा जल भरी कर यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। कथावाचक के रूप में देवकीनंदन जी महाराज, गौरांगी गौरी का आगमन होगा। यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया भूपेंद्र चौबे ने बताया कि खुटवनिया गांव में करीब एक करोड़ के लागत से सीता जानकी हनुमान जी और शंकर भगवान के अलावा कई देवी देवताओं की भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।
आकर्षक और भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय महा रूद्र महायज्ञ को भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। आठ मार्च को जलभरी के साथ यज्ञ की शुरुआत की जाएगी। वहीं, 14 मार्च को पूर्णाहुति के बाद यज्ञ का समापन होगा। बनारस से 51 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ में वैदिक मंत्रों से यज्ञ को सफल बनायेगे। जबकि पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर महर्षि शिवानंद परमहंस और विशंभर दास जी महाराज उपस्थिति रहेंगे।
अयोध्या से यज्ञ के महंत बृजमोहन दास के अलावा यज्ञाचार्य के रूप में प्रो शैलेश मणि त्रिपाठी रहेंगे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र चौबे ने बताया की इस यज्ञ में करोड़ों लोगो की पहुंचे की उम्मीद है। साथ ही इसको सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और वालंटियर को तैनात किया जाएगा