मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: मीरगंज शहर व उचकागांव के ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की धूम मची रही| आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस दौरान विश्व श्री सेना सामाजिक संगठन द्वारा मीरगंज शहर के हथुआ मोड़ लेबर चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का ध्वजारोहण कर सलामी दी एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
वहीं उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय पर बने शहीद स्मारक पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसके बाद ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान उचकागांव प्रखंड मुख्यालय पर पर प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, उचकागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह, उचकागांव बीआरसी भवन पर बीडीओ मनोज कुमार पंडित, उचकागांव प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीओ रवीश कुमार, प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में प्रखंड स्वास्थ्य प्रभारी डॉ ओपी लाल, उचकागांव पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष आमोद राय,सांखे खास पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष रंजीत यादव, छोटका सांखे पैक्स गोदाम पर पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, दहीभाता पंचायत सरकार भवन पर मुखिया चिंता देवी, परसौनी खास पंचायत भवन पर मुखिया संतोष कुमार गुप्ता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांखे रामदास में प्रधानाचार्य विद्यापति पांडेय, स्वामी प्रकाशानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रघुआ जमसड़ में प्रधानाचार्य नंदलाल मांझी, माया छोटा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पूर्व मुखिया अरविंद राय, उचकागांव इंडेन गैस एजेंसी पर इंजीनियर सुदामा मांझी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
वहीं मीरगंज नगर परिषद में ईओ डॉ अजीत कुमार शर्मा, अवर निबंधन कार्यालय पर रजिस्ट्रार अश्वनी कुमार सिंह, एसएस पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष ईं अखिलेश्वर पांडेय, लायंस क्लब में अध्यक्ष कृष्ण कुमार,साहू जैन स्कूल में प्राचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव आदि ने ध्वज फहराये|