जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव में एक व्यक्ति की मौत होने के बाद उसकी बेटी इस सदमें को बर्दाश्त नही कर सकी और उसने अपने कलाई के नस को काट लिया।
नस कटते ही वह बुरी तरह जख्मी हो गई। जख्मी। जिसे परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां युवती का इलाज डॉक्टर के देखरेख में चल रहा है। जख्मी युवती थावे थाना क्षेत्र भुसाव गांव निवासी स्व अभय प्रताप सिंह की 24 वर्षीय बेटी आकांक्षा के रूप में की गई।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है मृतक अभय प्रताप सिंह हार्ट के मरीज थे। अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर अपने घर पहुंचे लेकिन शव देखते ही उसकी बेटी को ऐसा सदमा लगा की उसने सदमे को बर्दाश्त नही कर सकी और अपने ही चूड़ी को तोड़ कर कलाई की नस को काट ली। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे जख्मी अवस्था में तत्काल इलाज के लिए थावे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टर ने स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
सदर अस्पताल में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। हार्टअटैक से पिता की मौत की सदमा में आई युवती ने नस काट लिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थावे थाना के भुसाव गांव निवासी अभय प्रताप सिंह की मौत ह्रदयाघात के कारण गत दिनों हो गई थी। जिससे वह काफी सदमे में आ गई थी। जिसको लेकर शुक्रवार को वह चाकू से अपने हाथ का नस काट ली। जिसे समय से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।