उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव में ससुराल वालों ने हत्या की नीयत से एक 22 वर्षीय छह माह की गर्भवती महिला की पिटाई करने के बाद छट से नीचे फेंक दिया गया। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय महिला आशिया खातून के पति सोहराब आलम गोपालगंज में रहकर पढ़ाते हैं। जबकि महिला उजरा नारायणपुर स्थित अपने ससुराल में रहकर अपने बच्ची और सास-ससुर की देखभाल करती है। इस दौरान ससुराल वाले उसे लगातार प्रताड़ित करते रहते हैं। बताया जा रहा है कि दो फरवरी की शाम वह अपने घर में खाना बना रही थी।
इसी दौरान उसकी एक बकरी घर के छत से नीचे कूद गई। जिससे आक्रोशित होकर ससुराल वाले महिला की पिटाई करने लगे। इस दौरान ससुराल वाले महिला को छत पर ले जाकर छत से नीचे धक्का दे दिया गया। जिससे वह बुरी तरीके से जख्मी हो गई।
जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। मामले में घायल महिला आशिया खातून के आवेदन पर अपने देवर मुमताज आलम, ससुर मोहम्मद रईस और सास रोशन तारा के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।