गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड में स्थित दुर्गा मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह एक मजदूर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के निवासी मुकेश दुबे मजदूरी का काम करता है। वह गुरुवार की सुबह गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर रोड में स्थित दुर्गा मंदिर के पास लेबर चौक पर पहुंचा हुआ था। जहां वह काम की तलाश में बैठा हुआ था। इस बीच दूसरे मजदूरों से उसके किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद सभी मजदूरों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल मुकेश दुबे को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
इस घटना की सूचना मारपीट में घायल मजदूर ने नगर थाना की पुलिस को दे दी है। नगर थाना के पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की छानबीन करने में जुट गई है। उधर मारपीट की सूचना मिलने के बाद घायल मजदूर के परिजन सदर अस्पताल में पहुंच गए। जहां उनकी देखरेख में मजदूर का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।