गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: कुचायकोट प्रखंड के खुटवनिया गांव में चल रहे सात दिवसीय महा रुद्र महा यज्ञ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। हर हर महादेव, जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंद ठाकुर के प्रवचन को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। प्रवचन सुनाते समय देवकी नंद ठाकुर ने बताया कि परमात्मा भक्तों से असीम स्नेह रखते हैं। भक्ति सच्ची हो तो पलभर में मनोकामना पूरी करते हैं।
इसके लिए मनुष्य को मोह का त्याग कर भक्ति करनी चाहिए। ऐसा करने से परमात्मा के आश्रम में आने वाला अज्ञानी ज्ञान वान बन जाता है। परमात्मा का दिया ज्ञान कभी वापस नहीं जाता। इसके साथ ही उन्होंने कहा की ईश्वर सृष्टि के रचयिता है। उनके प्रति सभी को अटूट आस्था रखनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि धर्म हमें जीवन में सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। आज इस पंडाल में जितने भी लोग मौजूद है उन्होंने अपना सारा काम या यू कहे तो मोह माया का त्याग कर आए है। ताकि कथा सुन कर अपने जीवन में कुछ बदलाव कर सकें। वहीं कुछ ऐसे भी लोग है जो यह सोचते है की मेरा यह काम है वह काम है लेकिन ये काम कभी खत्म होने वाला नहीं है ये सब माया का बाजार है।