उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमन टोला निवासी अर्जुन प्रसाद सिंह के पक्के मकान में बुधवार की देर रात आग लग गई। जिसमें तीस हजार नगद सहित लाखों की संपत्ति जल गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बताया जाता है कि अर्जुन प्रसाद सिंह के घर के सभी सदस्य बुधवार की शाम खाना खाकर सोने चले गए। इस बीच अचानक घर में आग पकड़ ली। जब तक घरवाले कुछ समझ पाते तब तक आग चारों ओर लग गई| इसके बाद घर को जलते देख परिवार वाले शोर मचाए। हल्ला सुनकर आसपास के लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाई। तब तक घर में रखा कपड़ा,गहना, फर्नीचर,राशन व लकड़ी आदि जल कर नष्ट हो गया।
पीड़ित गृह मालिक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि तीस हजार रुपए नगद, सोने की चेन, मंगटीका, चार अंगूठी, हार, पायल सहित लाखों रुपए की संपति जल गई। आग लगने से घर को काफी क्षति हुई है। उसने अज्ञात लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है|बंकीखाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजू भाई ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मदद करने की मांग की है।