गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ के समीप स्थित एक होटल में काम करने वाले कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव के रुदल साह का पुत्र मुन्ना साह था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।
मृतक के परिजनों ने होटल संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। बताया गया है कि कर्मी की तबियत कुछ दिनों से खराब थी। वह अपने कमरे में सोया था।
इस दौरान उसके पेट में दर्द हुआ तो होटल के संचालक उसे इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल में जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना होटल के संचालक ने कर्मी के परिजनों को दी। परिजन मौके पर और होटल संचालक पर हत्या करने का आरोप लगाने लगें।
मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कर्मी की पत्नी स्मिता देवी ने नगर थाने में आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया है कि उसका पति होटल संचालक सोने लाल साह की दुकान में खाना बनाने का करता था। संचालक ने 14 महीने से उसको रुपए नहीं था।
संचालक पर मृतक की पत्नी ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। नगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।