गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव में खाना बनाने के दौरान एक युवती के शरीर पर गर्म पानी गिर जाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में युवती का इलाज चल रहा है।
झुलसी युवती की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवहीं ग़ांव निवासी बबन यादव की बेटी निक्की के रूप में की गई। मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवहीं गांव निवासी बबन यादव की बेटी निक्की कुमारी अपने परिजनों के लिए शुक्रवार की सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी।
इस दौरान चूल्हे पर रखे गरम पानी भरे बर्तन अचानक उसके शरीर पर गिर गया। गरमपानी गिरते ही वही शोर मचाई। शोर कि आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसे उठाकर तत्काल इलाज के लिए मांझागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए। बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ चिकित्सकों के देख रेख में इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।