गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: शहर के डीएवी बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की ओर से प्रतिभा सम्मान सह युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जवाहर शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में विश्वकर्मा शर्मा शामिल हुए। समारोह में वर्ष 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद लोगों ने विभिन्न मांगों पर चर्चा भी की। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा विश्वविद्यालय की स्थापना, विश्वकर्मा आयोग का गठन, शिक्षा में समानता का अधिकार, विश्वकर्मा आर्टिकल क्रेडिट कार्ड और संख्यानुपात सत्ता में भागीदारी की मांग की गई।
मौके पर मुख्य रूप से श्रीराम शर्मा, कृष्णा शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा, प्रेमजी शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, रामानंद शर्मा, राज किशोर शर्मा, धर्मनाथ शर्मा, जदू शर्मा, दुखहरण शर्मा, बेबी देवी और रानी देवी समेत अन्य लोग थे।