उचकागांव| व्हीएसआरएस संवाददाता: गुरुवार को उचकागांव प्रखंड कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारी, पुलिस अफसर,पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, कर्मी आदि शामिल हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने कहा कि बीते दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते कोई भी त्योहार नहीं मना।इसलिए इस बार पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है| पर्व आपसी भाईचारे व समाजिक सौहार्द के बीच मनाएं|सीओ रविश कुमार ने कहा कि उचकागांव में गंगा यमुना तहजीब की संस्कृति अक्षुण्ण है। हिंदू और मुस्लिम साथ मिलकर त्योहार मानते हैं।
थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने कहा कि आपसी भाईचारे के बीच त्यौहार मनाएं। प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव ने क्षेत्र वासियों से प्रेम व स्नेह के साथ होली मनाने की अपील की |
मौके पर सीडीपीओ रघुवंश कुमार, चिकित्सा प्रभारी डॉ ओपी लाल, पुलिस अफसर मंटू रजक, अवध किशोर तिवारी, परमात्मा दुबे, जेई मनरेगा, वसीर अहमद, राकेश तिवारी, अनूप सिंह आदि थे।