मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: साहू जैन प्लस टू स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। सभी वक्ताओं द्वारा प्राचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव को योग्य और अनुभवी शिक्षक बताते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की। साथ ही यह भी बताया कि इनके नेतृत्व में साहू जैन प्लस टू स्कूल का चहुंमुखी विकास हुआ। प्राचार्य के रूप में उनके कार्यकाल को स्कूल का स्वर्णिम काल बताया गया।
विनय कुमार श्रीवास्तव एक मई 2019 को प्राचार्य के तौर पर पदभार ग्रहण किए। इस दौरान मुख्य रूप से वरीय शिक्षक रमेश प्रसाद सिंह, प्रधान सहायक अवध किशोर प्रसाद, अशोक कुमार, मनोज कुमार दीपक कुमार चौबे, सुधीर कुमार सिंह, मोहम्मद रफीउल्लाह, कृष्ण कुमार, गुड्डू कुमार यादव, गणेश कुमार, पवन कुमार, अवध किशोर शर्मा, विजय शर्मा, कामिनी सिंह अजय कुमार, प्रभात कुमार, नीरज कुमार सिंह समेत छात्र-छात्राएं व कर्मी मौजूद थे।