उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया| इसमें सीओ रवीश कुमार व सब इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की फरियाद को सुना| जनता दरबार के दौरान कुल पांच मामलों का सुनवाई की गई | जबकि पूर्व के तीन मामलों का निष्पादन कर किया गया| जनता दरबार में सीओ ने एक -एक फरियादियों की बात बारीकी से सुना व समझा| उसके बाद आवश्य निर्देश दिए|
जनता दरबार में पिड़रा गांव की रामेश्वरी देवी ने आरोप लगाया कि उनके जमीन पर गांव के हरेराम चौधरी जबरदस्ती अतिक्रमण किए है जिसपर उन्हें घर का निर्माण करवाना है लेकिन उनके द्वारा विवाद पैदा किया जा रहा है| आवेदिका के कागजात देखने के बाद अधिकारियों ने जमीन के पैमाइस का आदेश दिया|कपरपुरा गांव के मोहन लाल सिंह ने गांव के ही अशोक सिंह पर जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया| प्रथम पक्ष को सुनने के बाद अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का दिशा निर्देश दिया|
जबकी द्वितीय पक्ष को नोटिस देने करने दिशा निर्देश दिया गया| इसके अलावे पेंदुला खास की अमीना खातून व श्यामपुर की जैबुन नेशा के मामले पर भी की सुनवाई की गई| सीओ ने कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जमीनी विवाद से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करें| जिससे लोगों को जनता दरबार में कम समय में ही न्याय मिले| मौके पर अंचल अमीन रईस आलम, अंचल सहायक नागेंद्र गुप्ता आदि थे|