मोमेंटो, अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
हथुआ।व्हीएसआरएस संवाददाता: पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर जिले के ग्रीन मैन के नाम से मशहूर पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश को दीक्षांत समारोह में भव्य क्रायक्रम के तहत सम्मानित किया गया।
यह सम्मान हथुआ के सरस्वती मिडिल स्कूल, बड़ा कोईरौली में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि गोपेश्वर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ ब्रह्मदेव मंडल ने डॉ सत्य प्रकाश को सभा में मोमेंटो, अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मान पाते पर्यावरण मित्र डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि यह सम्मान उन पर्यावरण मित्रों को जाता है जिन्होंने मेरे द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण अभियान में हिस्सा लेकर पौधा लगाने और बचाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित किया।
उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने पुत्रों के नाम पर एक एक लंबी आयु का पौधा यदि सभी मिलकर लगाते है तो यह धरती हरियाली के लिए मोहताज नहीं रहेगी। इन्होंने अपने शादी विवाह, शादी वर्षगांठ, जन्मोत्सव, महापुरुषों की पुण्य तिथि सहित सभी उत्सवों पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऑक्सीजन की फैक्ट्री पौधा है इसे बचाना होगा।
वही कार्यक्रम में शिक्षक डॉ राकेश रंजन ने भी पौधा लगाने और बचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उपस्थित प्रो सरफुद्दीन सर्फ, प्रो मनोज कुमार, डॉ विनोद कुमार, नागेंद्र तिवारी, संजय स्वदेश आदि को भी विद्यालय प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया। यह विदित हो कि पिछले बीस वर्षो से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए डॉ सत्य प्रकाश ने एक लाख पौधरोपण कर एक कृतिमान स्थापित किया है।