गोपालगंज| व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव में गुरुवार की रात में सोने के क्रम में एक जहरीले सांप ने दादी और पोते को डंस लिया। जिससे दोनों अचेत हो गए। अचेत अवस्था में इलाज के लिए उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य उन्हें लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में पोते की मौत हो गई। जबकि दादी की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे गोरखपुर लेकर रवाना हो गए।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आलापुर गांव की रहने वाली सुंदरी देवी और उसका पुत्र करण कुमार गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए। रात में ही सोने के दौरान जहरीले सांप ने दोनों को डंस लिया। जिससे दोनों अचेत हो गए। सांप के काटने की सूचना के बाद परिवार के सदस्य दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। शुक्रवार की अहले सुबह परिवार के सदस्य सदर अस्पताल में पहुंचे।
जहां इलाज के क्रम में करण कुमार की मौत हो गई। जबकि सुंदरी देवी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्य सुंदरी देवी को गोरखपुर लेकर रवाना हो गए। उधर मृत बच्चे के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिवार के सदस्य उसे अपने गांव लेकर चले गए।