गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज के मांझागढ़ प्रखंड के मीरअलीपुर गांव निवासी नेशार अहमद की बेटी फातिमा नेशार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 482 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार मे सातवां रैंक प्राप्त किया है। फातिमा के सफलता को लेकर पूरे जिले और परिवार में खुशी का माहौल है। वही फातिमा का सपना है की वह एक कुशल डॉक्टर बने और समाज की सेवा करें
दरअसल रविवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा का आज रिजल्ट घोषित हो चुका है। ऐसे में गोपालगंज जिले के मीरअलीपुर गांव निवासी फातिमा नेशार ने भी सफल परीक्षार्थीयों में शामिल होकर परिवार और जिले का नाम रौशन की है। फातिमा पांच बहनों में सबसे छोटी है।
8 से 10 घंटे तक करती थी पढ़ाई
बचपन से पढ़ाई के प्रति काफी रुचि रखकर कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने पढ़ाई की जिसका नतीजा है की आज उसने सफल छात्र छात्राओं की श्रेणी में शामिल हुई। फातिमा के पिता नेशार अहमद सऊदी में फोर्थ मैन के काम करते है, जबकि मां आमना खातून एक गृहणी है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
फातिमा के सफलता को देख मां पिता और बहनों के अलावा सगे संबंधी फूले नहीं समा रहे है। उनके घर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। फातिमा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने मां पिता और अपने शिक्षक को दिया है। फातिमा अपनी प्रारंभिक गोपालगंज के ही डीएवी हाई स्कूल से प्राप्त की। इस संदर्भ में सफल छात्रा फातिमा और उनके परिवार से हमारी टीम ने खास बातचीत की।
इस दौरान फातिमा ने बताया कि इसका श्रेय हमारे मां पिता बहन और हमारे शिक्षको का है जिनके मार्गदर्शन और सहयोग के अलावा आशीर्वाद से मैने मैट्रिक की परीक्षा में 482 अंक प्राप्त किया है। जो पूरे बिहार में सातवां रैंक आया है। उन्होंने बताया की रोजाना मैं 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती थी।
परिजनों ने उज्ज्वल की भविष्य की कामना
उन्होंने कहा की पूर्व से मुझे टॉप टेन में आने का उम्मीद थी। फातिमा ने बताया कि 29 तारीख को बोर्ड द्वारा बुलाया गया था। जहां सभी विषय से चार से पांच सवाल किए गए थे। भविष्य में मुझे एक डॉक्टर बनना है और समाज के लोगो की गरीबों की सेवा करनी है। उसने कहा कि मुझे लगता है की समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखते हुए एक अच्छे डॉक्टर की आवश्यकता है।
फातिमा के मां आमना खातून ने बताया कि मैं अपनी बेटी की सफलता को लेकर काफी खुश हूं। मेरी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है और उसे डॉक्टर बनाऊंगी। वही पंचायत के मुखिया और फातिमा के चाचा नेयाज अहमद ने बताया कि हम लोग काफी खुश है, की फातिमा ने बेहतर प्रदर्शन मैट्रिक परीक्षा में किया है। हम लोगो का नाम रौशन किया है। फातिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।