गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: देश-विदेश में कार्यरत विश्व मंत्री संघ द्वारा देशभर में समाजिक, धार्मिक, भारतीय सेवा सर्विस और सरकारी पदों पर उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित करती है। इसी श्रृंखला में गोपालगंज (बिहार) के कलेक्टर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का कुशल प्रशासक के लिए राष्ट्र गौरव पुरस्कार से विश्व मैत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी के कार्यालय में हुआ।
इस अवसर पर क्रांतिकारी बाबा, मनोज शर्मा, गुलाब चंद साह, विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के जिला प्रमुख सत्यम द्विवेदी, जिला संयोजक विनोद यादव, जिला सेवा प्रमुख चुनमुन तिवारी, संन्यासी बाबा, रवि शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
आपको बताते चलें कि विश्व मंत्री संघ की ओर से २७ मार्च २०२२ को पुणे के पिंपरी चिंचवड शहर में स्वतंत्रता के ७५ वें अमृत महोत्सव के पावन पर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय, उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभूतियों का राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मान किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी सादर आमंत्रित थे।
१००८ इंदार वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती, भिकू इदाते, राष्ट्रीय भटकी जातिय जमाति कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट एल. निशिकांत सिंह त्र्यंबकेश्वर में स्वामी समर्थ केंद्र के डॉ. नितिन मोरे, इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ वैभव डांगे, पुणे विश्वविद्यालय के सदस्य राजेश पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त विजय चौधरी, सुदर्शन न्यूज चैनल के निद शक रामदास चव्हाणके, उद्यमी ओमप्रकाश रांका, बेटी बचाओ जनांदोलन के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. प्रमोद लोहार, समाजसेवी डॉ. मनीष गवई, अजीत ओझा, वाल्मीकि समाज संस्था के अध्यक्ष राजेश बडगुजर, केंद्रीय मंत्री अन्नासाहेब पाटिल को राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।
वरिष्ठ पार्श्व गायिका डॉ. अनुराधा पौडवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई दी थी। कोरोना काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोरोना योद्धा को भी सम्मानित किया गया। इस राष्ट्र गौरव पुरस्कार समारोह में गोपालगंज (बिहार) के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अपनी सरकारी व्यस्थता के चलते नहीं पहुंच सके थे। इसलिए विश्व मंत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता गोपालगंज जाकर जिलाधिकारी कार्यालय में उनका सम्मान किया।
विश्व मंत्री संघ द्वारा जिला पुस्तकालय में 101 किताबों का सहयोग
गोपालगंज जिले के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा चलाए जा रहे पुस्तक दान महाभियान में विश्व मैत्री संघ के राष्ट्रीय -अध्यक्ष डॅ लाल बाबू गुप्ता द्वारा शनिवार को प्रतियोगिता संबंधित बाल संस्कार सामान्य ज्ञान, एवम् धार्मिक किताब समेत • विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगी आने वाली १०० किताबें भेंट स्वरूप अर्पण किया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार उन किताबों को जिला पुस्तकालय में जमा करवाया गया।
पुस्तकों के अध्ययन से ही मनुष्य का सर्वागीण विकास सम्भव- डॉ. नवल किशोर चौधरी
जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में लोग पुस्तकों से दूर हो रहे है। लोग सिर्फ सोशल मीडिया व्हाट्सअप, फेसबुक इत्यादि तक सीमित हो गए है जिससे उनका व्यक्तित्व विकास अधूरा रह जाता है जबकि पुस्तकों के अध्ययन से ही मनुष्य का सर्वागीण विकास सम्भव है।उन्होंने आगे कहा कि जहां डिजिटल युग में बच्चों की क्रिएटिविटी घट रही है वहीं उनके अंदर रचनात्मकता का भाव की भी कमी हो रही है इसको पुनः स्थापित करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में बच्चों और बुजुर्गों के बीच संभव और अपनत्व का भाव बना रहे साथ ही उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य लाइब्रेरी की स्थापना करने से ज्यादा पढ़ने की आदत विकसित करना है जिससे समाज की दिशा और दशा दोनों बदली जा सके।
उन्होंने कहा की लक्ष्य रखा गया है कि लोगों से उनकी पढ़ी हुई पुस्तकें दान स्वरूप लेकर वंचित किन्तु इच्छुक तबके तक पहुंचाई जाए। इसके लिए प्रखंडों के बाद अब पंचायत स्तर पर भी प्रत्येक पंचायत के एक हाई स्कूल में पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।
विश्व मंत्री संघ द्वारा गोपालगंज में दो निःशुल्क शिक्षण संस्थान कार्यान्वियत- डॉ. लालबाबू गुप्ता
विश्व मंत्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल बाबू गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि विश्व मंत्री संघ जिले में दो निःशुल्क शिक्षण संस्थान का संचालन कर रही है। जिसमें तकरीबन चार सौ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित किया जाता है।
जिसमे योग ज्ञान, तकनीकी शिक्षा पुस्तकालय ( कंप्यूटर ट्रेनिंग) महिला उत्थान हेतु सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन किया जाता है और भविष्य में जिले में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की योजना है।