गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर मलाही टोला गांव में गर्म तेल में गिरकर एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्ना सहनी की पुत्री कृति कुमारी खेलने के क्रम में गर्म तेल में गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार की रात घर में खाना बन रहा था। इस बीच खेलने के क्रम में बच्ची गर्म तेल में ही गिर गई।
गर्म तेल में गिरने के बाद बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। परिवार के सदस्यों की मदद से इलाज के लिए उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।
जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्म तेल में गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसका चेहरा और शरीर पूरा जल गया है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। वही बच्ची के झूलस जाने के बाद से उसकी मां समेत अन्य परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।