उचकागांव | व्हीएसआरएस संवाददाता: स्थानीय थाने के दहीभाता संत मोड़ पर गोपालगंज जंगलिया के फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की हत्या के बाद पुलिस को बदमाशों के बारे में एक- एक सुराग मिल रहे है| शनिवार की देर रात पुलिस ने इस मामले में अप्राथमिक अभियुक्त व थावे थाने के जगमलवा गांव के रहने वाले टाइगर को हिरासत में लिया| पूछताछ में उसने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की है| उसने ही परवेज को गोली मारी थी| यह बात वह पुलिस के सामने स्वीकार की| पूछताछ में उसने बताया कि इस हत्या में कई लोग शामिल है|
हत्या के पूर्व उस रेस्टोरेंट की भी रेकी की गई थी जहां परवेज कभी कभार बिरयानी खाने आता था| टाइगर ने उन सभी लोगों के नाम बताए है जो घटना के दिन लाइनर के रूप में काम किए है| पुलिस इसके बताए गए युवकों की तलाश शुरू कर दी है| पुलिस का दावा है कि दो दिनों में इस हत्याकांड की पूरी गुथी को सुलझा लिया जायेगा| यहां बता दें कि टाइगर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उसके परिवार वाले व अन्य हमला कर दिए थे जिसमे टाइगर पुलिस के हाथ से बच गया लेकिन बाद में उसे दबोच लिया गया|
इसमें एक पुलिस अफसर व एक सिपाही जख़्मी हुए थे| इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है| थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि हत्या कांड की एक एक कड़ी को जोड़ कर गहराई से जांच की जा रही है| मिले सुराग के आधार पर छापेमारी की जा रही है| बहुत जल्द हत्या का पर्दाफास हो जायेगा|
क्या है मामला :
एक सप्ताह पूर्व उचकागांव थाने के संत मोड़ पर देर रात फल व्यवसायी परवेज कुज्जर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी| उसके बाद में मामले में एक बसपा नेता सहित दर्जन भर लोगों को आरोपित किया गया| इस कांड में पुलिस ने इसके पूर्व तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है|