गोपलगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: कुचायकोट प्रखण्ड के नया टोला पीताम्बरा पीठ बगलामुखी धाम पर रविवार को 9 दिवसीय दक्षिणाभिमुख पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठान यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान वैदिक पंडितों द्वारा विधि विधान से यज्ञ के लेकर ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना किया गया।
धर्म ध्वजारोहण के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ धर्मध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।आगामी अप्रैल में महायज्ञ को लेकर यह धर्म ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
इस संबंध में यज्ञ समिति में शामिल सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ अप्रैल माह में संपादित होगा। इसको लेकर धर्म ध्वजारोहण करके यज्ञ के आयोजन का शंखनाद कर दिया गया है और यज्ञ के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मिली जानकारी अनुसार नौ दिवसीय दक्षिणाभिमुख हनुमत प्राण प्रतिष्ठान सह रूद्र महायज्ञ महर्षि शिवा नंद परमहंस द्वारा आयोजित किया गया है। इस।महायज्ञ को लेकर आज धर्म ध्वजारोहण कर विधिवत यज्ञ की शुरुआत शुरू कर दी गई है।
यज्ञ समिति सदस्य महर्षि विपेन्दू परमहंस ने बताया कि यह महायज्ञ 27 अप्रैल 2023 से 5 मई 2023 अप्रैल चलेगा। जिसको लेकर आज धर्म ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शंखनाद किया गया है।आयोजित होनेवाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लिए सभी को अलग-अलग कार्यभार सौंपा गया।
जिसमे दुर्गेश कुमार अध्यक्ष, रुद्र नारायण प्रसाद उपाध्यक्ष, प्रद्युमन दुबे सचिव, राजेन्द्र तिवारी कोषाध्यक्ष शामिल है। वही उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में सुमेरु पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रा नंद सरस्वती जी और कथावाचक के रूप में डॉ राजेन्द्र पचौरी शामिल होंगे। वही कविता दीदी,यज्ञाचार्य डॉ शैलेश त्रिपाठी के अलावे उत्तराखंड के 21 वैदिक पंडितों द्वारा मंत्रों चार से पूरा महौल भक्तिमय होंगा।
साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित अंतराष्ट्रीय मिथलांचल आदर्श पाल रामलीला मंडल की मनमोहक प्रस्तुति होगी। जिसका संचालन स्वामी विष्णु प्रभाकर द्वारा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे जलभरी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमे 51 सौ लोगो को शामिल होने की संभावना है।