दस साल से किराए पर रह रहे सभी
गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: तुरकाहां गोसाई टोला गांव के एक घर में फायरिंग मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12:45 बजे नगर थाना के तुरकाहां गोसाई टोला में रास्ते से साइड लेने के विवाद में गोलीबारी की सूचना मिली। इसमें गोली लगने से फैज अहमद नामक युवक के घायल होने की भी जानकारी मिली।इसके बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इसमें एक सिवान जिला के पंचरूखी थाना क्षेत्र के सहलौर गांव निवासी स्व कृष्णा चौबे का बेटा सुरेन्द्र चौबे है। वहीं दूसरा नगर थाना क्षेत्र के गोसाई टोला वार्ड नंबर 3 का निवासी स्व श्याम नारायण सिंह का बेटा गजेन्द्र सिंह है।
वहीं घर में मौजूद परजनों ने बताया कि वह लोग ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के विरवट धुरन गांव के निवासी है। वह लोग दस साल से यहां हिदयातुल्लाह के मकान में रह रहे है। बता दे कि फिलहाल घायल को गोपालगंज सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। वैसे उसकी हालत ठीक है।