गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के कविलासपुर गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला आग के चपेट में आ गईं जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई।
झुलसे अवस्था मे परिजनो द्वारा तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल आग से झुलसी महिला कि स्थिति गम्भीर बनी हुई है। आग से झुलसी महिला स्व सुरेंद्र राम की पत्नी संगीता देवी बताई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार संगीता आज मंगलवार को खेत मे काम करने के बाद दोपहर चूल्हे पर लकड़ी दसे खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी उसकी कपड़े में पकड़ ली और धीरे धीरे आग फैलने लगा।
देखते ही देखते आग पूरी तरह उसे अपने आगोश में ले लिया घर पर कोई नही रहने के कारण आग बुझ नही सका किसी तरह वह घरबसे बाहर भागी जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा आग बुझा कर बचाया जा सका।
उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में उसका ईलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि आग से झुलसी महिला की शादी मांझा प्रखंड के सोनवर्षा ग़ांव में हुई थी। इस बीच एक बच्ची है। लेकिन शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया तब से वह अपने मैके में ही रहकर जीवन गुजर कर रही है।